कवर्धा

महिलाओं पर अत्याचार नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारे के बीच नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, बिरेन्द्र सिंह का पुतला दहन किया गया।

अन्य वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में केन्द्र सरकार के रव्वयै पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा की उत्तरप्रदेश जैसा जंगल राज मणिपुर में भी हो गया है। जंगल राज भाजपा शासित राज्यों की पहचान बन गई है।

मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकालकर किया पुतला दह

बेकाबू हालात के लिए प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री को बताया जिम्मेदार
कवर्धा। मणिपुर में गरीब आदिवासी महिलाओं के साथ हो रहे अमानवीय कृत्य से पूरा देश शर्मसार हो रहा है। इधर मणिपुर जल रहा है उधर केन्द्र की मोदी सरकार मूक बधिर बनकर बैठी है। केन्द्र सरकार की असंवेदनशीलता तथा भाजपा के महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ महिला कांग्रेस ने जोरदार नारे बाजी के साथ जुलूस निकालकर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया।
मणिपुर के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम के लिए महिला कांग्रेस की नेत्रियां दोपहर को कांग्रेस भवन में एकत्र हुई। महिला कंाग्रेस के इस आंदोलन में सहयोग के लिए कांग्रेसजन भी सामने आए। कांग्रेस भवन से जोरदार नारे-बाजी के साथ जुलूस सिग्नल चौक के लिए रवाना हुआ। विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू मनोज दुबे ने कहा कि भाजपा की मानसिकता महिला विरोधी है। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों पर भाजपा की सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती। केन्द्र व मणिपुर में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, वहां पर हत्या, आगजनी की घटनाएं रूक नहीं रही है। लगातार हिंसा हो रही है, महिलाओं की इज्जत पर हाथ डाला जा रहा है, उन्हें सरेआम बेईज्जत किया जा रहा है। मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन्द्र सिंह बेशर्मी से अपने कुर्सी पर बैठे हुए है। मणिपुर में हिंसा व अत्याचार न रोक पाने के लिए प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया की सैर कर रहें हैं। लेकिन मणिपुर जाने के लिए उनके पास समय नहीं है। अन्य वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में केन्द्र सरकार के रव्वयै पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा की उत्तरप्रदेश जैसा जंगल राज मणिपुर में भी हो गया है। जंगल राज भाजपा शासित राज्यों की पहचान बन गई है।
महिलाओं पर अत्याचार नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारे के बीच नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, बिरेन्द्र सिंह का पुतला दहन किया गया।

महिला नेत्रियों ने रोष किया प्रकट
विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की शेख अनवरी, सीमा अनंत, नारायणी टोंडर, रतना कोशले, रोशनी मेरावी, मुस्कान देशलहरे, त्रिवेणी मानिकपुरी, लता, नौशाद खान, रामेश्वरी, कौशल्या, राधा निषाद, पंच बाई, रेखा, लीला देवी, रूखमणी, मलाईका राजपूत, भारती जायसवाल आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस जनों में रामफल साहू, राजेश शुक्ला, तुकेश्वर साहू, गोरेलाल चन्द्रवंशी, पदुम सेन, गिरिश चन्द्रवंशी, भागवत पटेल, विजय चंन्द्रवंशी, दुजे राम, संजय धुर्वे, पंचु कोसरिया, परमेश्वर आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button