छत्तीसगढ़

अथक संस्था ने प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन, दुर्ग संभाग के 50 से अधिक छात्रों का किया सम्मान

 

अथक संस्था ने प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन, दुर्ग संभाग के 50 से अधिक छात्रों का किया सम्मान

छात्रों को नवाचार और लेखन कौशल पर ध्यान देना जरूरी – मरकाम

उतई/दुर्ग:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोडिया में अथक संस्था द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का संभाग स्तरीय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के दसवीं व बारहवीं कक्षा के 50 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए शौर्य युवा संगठन कोड़िया के आदित्य भारद्वाज एवं मलेष निषाद का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर कोडिया संकुल प्रभारी व अथक संस्था के कार्यकारिणी सदस्य अनिल गुप्ता का जन्मदिन भी मनाया गया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक गिरधर मरकाम व अध्यक्ष प्रख्यात लोककलाकार लोक बाबू रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम कोडिया सरपंच चंद्रभान सारथी, कृषक कल्याण परिषद छ ग शासन सदस्य व विधायक प्रतिनिधि जगदीश दीपक, सांसद प्रतिनिधि दिनेश दीपक, चुन्नीलाल चंद्राकर, शाउमावि पुरई प्राचार्य सीमा दवे, देवबलौदा प्राचार्य अतुल कामले, गोड़पेंड्री प्राचार्य संजय टिकरिहा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
अथक संस्था के अध्यक्ष पी. आर. साहू ने संस्था के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा अथक संस्था पिछले एक दशक से मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का कार्य कर रही है साथ ही समय समय पर सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद लोगों व छात्रों का सहयोग भी करती है।
संयुक्त संचालक गिरधर मरकाम जी ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अथक संस्था के कार्यक्रम की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिए नवाचार एवं लेखन अभ्यास के लिए प्रेरित करते हुए मोबाइल से दूरी बनाने की बात कही।
नापतौल अधिकारी चौरे जी ने बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी और स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। शाउमावि कोडिया प्राचार्य व अथक संस्था के कार्यकारिणी सदस्य अनिल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया एवं मंच संचालन अथक संस्था के एस. आर. साहू (श्याम), डॉ. सरोज साहू एवं शीला चंद्रा ने किया।
इस अवसर पर नीलमणी उज्वने, भवानी सिंह देशमुख, डॉ रुपमती साहू, दानेश्वरी सिन्हा, प्रीतम देवांगन, वेदिका साहू, रीना पिलोदिया, हर्षा महल्वार, प्रीति सलाम, समीर भेलवा, वीरेंद्र गजपाल, त्रिलोकी साहू, सुनील डडसेना सहित संकुल केंद्र कोड़िया के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सहित अथक संस्था के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button