छत्तीसगढ़

पेन्शन अदालत में प्राप्त मामलों का तत्काल निराकरण

पेन्शन अदालत में प्राप्त मामलों का तत्काल निराकरण |

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर :- रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशानुसार बिलासपुर मण्डल में हर तिमाही पेन्शन अदालत का आयोजन किया जाता है। जिसमें पेन्शन से सम्बन्धित समस्याओ का निराकरण किया जाता है। इसी संदर्भ में मंडल कार्मिक सभाकक्ष में आज दिनांक 15 जून 2023 को प्रातः 11.30 बजे से पेन्शन अदालत का आयोजन किया गया।
पेन्शन अदालत में 03 आवेदन प्राप्त हुये थे | प्राप्त सभी आवेदनों पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक अविनाश जाधव, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी आर.शंकरन, पेंशन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं आवेदकों के मध्य गहन विचार-विमर्श कर रेलवे नियमानुसार सभी मामलों का तत्काल निराकरण किया गया।
पेन्शन अदालत में कार्मिक एवं लेखा विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button