गांधी विचार पदयात्रा का दुर्ग में शुभारंभ
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
बापू के अहिंसा के संदेश पूरे विश्व में प्रासंगिक : वोरा
दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू की गई गांधी विचार पदयात्रा का दुर्ग शहर में दक्षिण ब्लाक से विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया। विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने केलाबाड़ी चौक से यात्रा प्रारम्भ कर गलियों में भ्रमण करते हुए जन-जन से गांधी जी के सत्य अहिंसा एवं त्याग के संदेशों को साझा करते हुए कसारीडीह में सभा कर पदयात्रा के प्रथम दिवस का समापन किया। विधायक अरुण वोरा ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, त्याग एवं करुणा को स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी सिर्फ भारत ही नहीं अपितु विश्व की महान विभूतियों में से एक हैं। 150 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति का नहीं बल्कि एक ऐसे अमिट विचार का जन्म हुआ था जो आज के समय में सर्वाधिक प्रासंगिक है। गांधी जी ने देश को अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए आजादी दिलाई उनके सिद्धांतो पर चलते हुए ही भारत ने 70 वर्षों में सम्पूर्ण विश्व में अपनी पहचान बनाई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भी गांधी जी की करुणा को अपना मूलमंत्र बनाया है जिसके अंतर्गत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। गांधी जी के मार्ग पर चल कर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।
इस दौरान आरएन वर्मा अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता तिवारी, रत्ना नारमदेव, धीरज बाकलीवाल, पी.बी. सक्सेना, मो. हमीद खोखर, आलोक सिंग टाकुर, हबीब खान सचिव शहर, शिवाकांत तिवारी, मनोज चंद्राकर, लीलाधर पाल, प्रकाश गीते, बाकर अली, साकिर अली, अब्दुल हमीद खान, प्रियंका मोरघरे, रश्मि भवनकर, अय्युब खान, हसन खान, दीपक साहू, सुलोचना स्वर्णकार, केके मसीह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।