छत्तीसगढ़

गौठानो को भ्रष्टाचार का माध्यम बना दिया है भूपेश सरकार ने। पूर्व मंत्री एवं लोकप्रिय भाजपा वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने किया गौठानो का निरीक्षण।

गौठानो को भ्रष्टाचार का माध्यम बना दिया है भूपेश सरकार ने। पूर्व मंत्री एवं लोकप्रिय भाजपा वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने किया गौठानो का निरीक्षण।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा गौठानो की हकीकत को उजागर करने हेतु “चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान” चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल जी के नेतृत्व में ग्राम चोरहा देवरी एवं ग्राम अकलतरी के गौठानो का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान गौठानो में भारी मात्रा में अव्यवस्था पाई गई गौठानो में ना ही कोई गाय थी और ना ही कोई चारा मिला इसके साथ ही ,ना ही बाउंड्री वाल की कोई उचित व्यवस्था थी ।

गौठानो को भ्रष्टाचार का माध्यम बना दिया है भूपेश सरकार ने।

निरीक्षण के पाश्चात पत्रकारों से चर्चा के दौरान अमर अग्रवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश सरकार सरकार ने भ्रष्टाचार की सीमा पार कर दी है गौ माता के नाम पर राज्य में खुलेआम हज़ारों करोड़ का भ्रष्टाचार कर रखा है।गौठानो में ना ही गौ माता है और ना ही उनके चारे की कोई व्यवस्था नहीं है बाउंड्री वाल है भी की नहीं पता नहीं चल पा रहा।

Related Articles

Back to top button