छत्तीसगढ़

शासन ने आदेश जारी करस्वास्थ्य विभाग में किया संलग्नीकरण समाप्त।

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने आदेश जारी कर स्वास्थ्य विभाग में संलग्नीकरण अथवा कार्यादेश के नाम पर कर्मचारियों को अपने मूल पदस्थापना स्थान से अन्यत्र कार्य करने की प्रथा को समाप्त कर दिया है।

शासन ने आदेश जारी करस्वास्थ्य विभाग में किया संलग्नीकरण समाप्त।

कवर्धा :- संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने आदेश जारी कर स्वास्थ्य विभाग में संलग्नीकरण अथवा कार्यादेश के नाम पर कर्मचारियों को अपने मूल पदस्थापना स्थान से अन्यत्र कार्य करने की प्रथा को समाप्त कर दिया है।कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों को मूल पदस्थापना से अन्यत्र संलग्न करने की अनेको मामले प्रकाश में आये है। वर्तमान में भी जिले में दर्जनों कर्मचारी अन्यत्र संलग्न कार्यरत है। संचालक के आदेशानुसार किसी भी स्तर के अधिकारियों द्वारा किये गए समस्त संलग्नीकरण तत्काल समाप्त कर कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना वापस कर सूचित करने आदेशित किया है।

जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया अक्सर नियम विपरीत अपने मनमर्जी से कार्य करने के सुर्खियों में रहते ऐसे में स्वास्थ्य संचालक के आदेश का पालन होगा भी या नही इस पर संशय की स्थिति है।

जिला मुख्यालय सी एच सी, पी एच सी स्तर पर संलग्न कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त कर उन्हें उनके मूल पदस्थापना स्थल वापस करेंगे कि नही ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button