कवर्धाछत्तीसगढ़राजनीतिक

मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

दिलहरण गंधर्व ने कांग्रेस प्रवेश करने के पश्चात प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि वे गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पार्टी से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहें है।

मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष पंचायत प्रतिनिधियों ने किया कांग्रेस प्रवेश

गौरवशाली इतिहास वाली पार्टी से जुड़कर जताई प्रसन्नता

कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश का दौर जारी है। ग्राम पंचायत सिंघनपुरी के सरपंच तथा तीन अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय शंकर नगर रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे है। नागरिकों की समस्या के समाधान के साथ ही उन्हें नई-नई सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इससे सभी क्षेत्रों में खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में आर्कषण बढ़ रहा है तथा लोग कांग्रेस से जुड़ कर कार्य करना चाह रहे हैं। ग्राम पंचायत सिंघनपुरी (मा.) के सरपंच श्री पीलाराम साहू, ग्राम पचायत खाम्ही के सरपंच प्रतिनिधि राकेश मोहले, ग्राम पचांयत लखनपुरकला के सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार पात्रे, ग्राम पंचायत सेमो के सरपंच प्रतिनिधि दिलहरण गंधर्व ने कांग्रेस प्रवेश करने के पश्चात प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि वे गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पार्टी से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहें है।

Related Articles

Back to top button