छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग के 5 रिटायर्ड अफसरों को मिला समयमान वेतनमान।

राजस्व विभाग के 5 रिटायर्ड अफसरों को मिला समयमान वेतनमान।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर- राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके 5 अधिकारियों को राज्य सरकार की समयमान वेतनमान योजना का लाभ दिया गया है।
संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने कमिश्नर कार्यालय में आज इन अधिकारियों को स्वीकृत आदेश सौंपे। लाभान्वित अधिकारियों में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर अरविन्द दीक्षित, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर एस.एन बाजपेयी, रिटायर्ड तहसीलदार दिनेश चिंचोलकर, खेमप्रसाद मानिकपुरी एवं सीताराम देवांगन शामिल हैं। समयमान वेतनमान का लाभ मिलने पर अधिकारियों ने संभागायुक्त डॉ. अलंग को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button