राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

हमारा संगठन के कार्यकर्ता परिवार के समान आपस में मिलकर समाज सेवा के कार्यों को पूरी शिद्दत से अंजाम देते हैं…श्याम लाल साहू(अध्यक्ष)
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग इंडियन चैरिटेबल ट्रस्ट एक्ट के तहत पंजीकृत समाज सेवी संगठन है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग इंडियन चैरिटेबल ट्रस्ट एक्ट के तहत पंजीकृत ट्रस्ट है जो संविधान के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों के संरक्षण व प्रवर्तन के लिए सतत प्रयत्नशील है यह बात मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने मानव अधिकार कार्यकर्ताओं से समाज की अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के हित चिंतन के साथ उस पर अमल करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर आयोग के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल साहू ने कहां हमारा संगठन एक परिवार के समान है जहां हम सभी मानव अधिकार कार्यकर्ता अपने साथ ही पीड़ित मानवता की सेवा में शिद्दत से लगे हुए हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष फिरोज ने कहा कि मानव अधिकार कार्यकर्ता के रूप में पंथ संप्रदाय से परे हम सामाजिक समरसता व समानता के लिए सतत प्रयत्नशील हैं तो वहीं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय यादव ने उपस्थित युवा साथियों से आग्रह किया कि सभी मिलकर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सामाजिक सरोकारों के कार्यों को बखूबी अंजाम दें।
महिला प्रतिनिधियों में रागिनी यादव,कुसुम दीदी,कांता यादव के साथ बालोद से आई खिलेश्वरी साहू ने मानव अधिकार कार्यकर्ता के रूप में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज घर घर में बहनें व्यथित है जिनका सुध लेकर सकारात्मक प्रयास से परिवारों में हम सुख शांति के लिए प्रयत्नशील हैं।
इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षों में महेंद्र बरेठ ने सदस्यों की सूची को ऑनलाइन अपडेट करने का आग्रह किया तो वहीं सभा का सफल संचालन करते हुए रायगढ़ के टी राजा ने बताया कि अंचल में मानव अधिकार कार्यकर्ता के रूप काम करने बहुत अवसर हैं इसलिए हमारी टीम को सक्रियता से आगे आने की महती आवश्यकता है।
साथ ही मंचासीन प्रदेश पदाधिकारियों में अरुण चंद्रा सचिव, आशुतोष विश्वास उपाध्यक्ष (लीगल), अशोक स्म्रट, रत्न मिरी, ज्योति टांडे, माखन साहू, बसंत साहू, तोष राम (राजनांदगांव), नीलिमा कोसले(सारंगढ़) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के विस्तार के साथ सशक्त व सक्रिय बनाने की बात कही।
मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से मानव अधिकार कार्यकर्ता शामिल होकर अपने अपने स्थानों पर संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए अधिक सक्रियता से काम करने का संकल्प लिया। सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए टी राजा और रायगढ़ के टीम की मुक्त कंठ से सराहना किया।