छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

दिव्यांगों के चेहरे में शपथ फाउंडेशन ने लाई मुस्कान

भिलाई। शपथ फाउंडेशन भिलाई के द्वारा  कई वर्षो से दिव्यांगों  एवं जरूरतमंदों के लिए यथासम्भव सहायता किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग के सिंधी कालोनी निवासी ममता अलवानी को परीक्षा देने में बहुत दिनों से काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही  शपथ फाउंडेशन के पदाधिकारियों को इसकी  जानकारी मिलीए बिना देरी करते हुए ममता को व्हील चेयर प्रदान कर बच्ची के चेहरे में मुस्कान लाई गई।

शपथ फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता को पता  चला कि राज नाम का बालक जो ननकट्टी का रहने  वाला है और उसके पिता उसे गोद में उठा कर  भिलाई आकर भिक्षा मांग कर जीवन यापन करते  हैं।  उन्हें  उस बालक के लिए व्हील चेयर की अत्यधिक  जरूरत हैए तो शपथ फाउंडेशन द्वारा तुरंत व्हील चेयर की  व्यवस्था कर उसे राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण नेहरू नगर  में प्रदान की गई। जिसे पाकर बालक एवं उनके  पिता के चेहरे में मुस्कान आ गई।

इस  नेक  कार्य  के  दौरान  शपथ फाउंडेशन  के  संरक्षक  वीरेंद्र  सतपथी, बंशी  अग्रवाल, अध्यक्ष  अशोक  गुप्ता, महासचिव  अमिताभ भट्टाचार्या, सतीश अग्रवाल, रश्मि  सागर एवं  आसु  महाजन  उपस्तिथ थे।

Related Articles

Back to top button