भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के कार्यकारिणी की हुई घोषणा सभी मंडलों मेंं मंडल सयोंजक, सहसंयोजक सहित मीडिया प्रभारी की हुई नियुक्ति

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के अनुशंसा एवं भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला भिलाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई। भाजपा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट एवं प्रदेशकार्यकारिणी सदस्य झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट मनोज तिवारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यकारिणी में अवधेश सिंह को सहसंयोजक वैशालीनगर मंडल, डी: जनार्दन रेड्डी सहसंयोजक चरोदा मंडल, राजेश कुमार सिंह सहसंयोजक पूर्व मंडल, वनोद शर्मा सहसंयोजक खुर्सीपार मंडल, कमलेश दुबे कोषाध्यक्ष पश्चिम मंडल, हेमंत बेहरा मीडिया प्रभारी खुर्सीपार मंडल, राजेन्द्र सोनी सह मीडिया प्रभारी चरोदा मंडल, ज्ञान दास मानिकपुरी सोशल मीडिया प्रभारी चरोदा मंडल, राकेश सिंह सह सोशल मीडिया प्रभारी पश्चिम मंडल, अचुतानंद त्रिपाठी कार्यकारिणी सदस्य सुपेला मंडल, विजय साव कार्यकारिणी सदस्य खुर्सीपार मंडल, हर्ष शर्मा कार्यकारिणी सदस्य खुर्सीपार मंडल, बीजू सरकार कार्यकारिणी सदस्य चरोदा मंडल, रामानुज प्रसाद कार्यकारिणी सदस्य केम्प मंडल, राजेश केशरवानी कार्यकारिणी सदस्य सुपेला मंडल, निराकार निहाल कार्यकारिणी सदस्य रिसाली मंडल, बी. सुभद्रा कार्यकारिणी सदस्य रिसाली मंडल बनाया गया है।
इसी तरह मंडल संयोजक के पद पर पवन कुमार मिश्रा खुर्सीपार मंडल, मॅलय बनर्जी चरोदा मंडल, प्रेम प्रसाद पश्चिम मंडल, कुमार सिंह पूर्व मंडल चूणामन बोरई केम्प मंडल, पूनित साहू जामुल मंडल, टी एस सिन्हा सुपेला मंडल, जग्गु यादव रिसाली मंडल नियुक्त किया गया है।