छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक

महापौर के लिए दावेदारी की अखिल भारतीय कुशवाहा मरार, पटेल महासभा छत्तीसगढ़ की कांती मौर्य ने

भिलाई। अखिल भारतीय कुशवाहा मरार, पटेल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण कुशवाहा अखिल भारतीय कुशवाहा मरार पटेल महासभा के पदाधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डां रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात करते हुए राजनांदगांव के महापौर सीट के लिए समाज की ओर से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव श्रीमती कान्ती मौर्य के लिए टिकट की मांग की। छत्तीसगढ़ में समाज की संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व की मांग करते हुए लम्बी चर्चा की। राजनादगांव पिछड़ा वर्ग महिला सीट महापौर के लिए आरक्षित है। प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण कुशवाहा पूर्व मुख्यमंत्री डां रमन सिंह को श्रीमती कान्ती मौर्य का बायोडाटा अपने सभी पदाधिकारियों के साथ सौंपा। डॉ रमन सिंह ने आश्वासन देते हुए स्वीकार किया। पदाधिकारीयो मे प्रमुख रूप से Ÿएन एल मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य कारी अध्यक्ष अमर सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव कान्ती मौर्य, प्रदेश सचिव सी बी वर्मा, धीरेंद्र नाथ मौर्य, सह सचिव हरिवंश वर्मा एवं अन्य सहयोगी उपस्थित थे। अखिल भारतीय कुशवाहा मरार पटेल महासभा का चुनावी शंखनाद शुरू हो गया।

Related Articles

Back to top button