मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विश्रामपुरी आगमन की तैयारी में विधायक संतराम ने नहीं छोड़ी कोई कसर

(के. शशिधरण)
केशकाल। विधानसभा क्षेत्र केशकाल अंतर्गत विकासखण्ड बडेराजपुर (विश्रामपुरी) का कोंगेंरा में छ.ग. सरकार की गोधन न्याय योजना के तहत गोठान की क्रियान्वयन व क्षेत्र वासियों से रूबरू होने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की आगमन की तैयारियों में जूटे संतराम नेताम विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण, कलेक्टर एवं एसपी के साथ पुरा प्रशासनिक अमला इन दिनों विश्रामपुरी के कार्यक्रम स्थल कोंगेंरा में डटा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि संतराम नेताम इन दिनों कोंगेंरा में प्रस्तावित मुंख्यमंत्री कार्यक्रम को एतिहासिक व सफल बनाने हेतु कार्यक्रम स्थल की तैयारियों में जूटे है। क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई चुनौतियों का भी चर्चा जोरों पर हैं किन्तु संतराम भी अपने सामने दिख रहे हर एक चुनौती को डटकर सामना करने के संकल्प लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात एक कर अपना केशकाल मुख्यालय छोडकर विश्रामपुरी में डेरा डालकर लगे हुए हैं, कार्यक्रम स्थल में पंडाल को तिरंगा के जैसा रंगों में सजाया गया है। अधिकारी सूत्रों के अनुसार कोंगेरा में कार्यक्रम 23 जनवरी को होने की जानकारी जिला के समस्त विभागीय अधिकारियों को कलेक्टर जिला कोण्डागांव द्वारा आदेश जारी करते हुए जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुश करने व कार्यक्रम सफल बनाने में संतराम नेताम इन दिनों कार्यक्रम स्थल कोगेंरा में पहुँचकर तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व पार्टी के वरिष्ठ जनों की उचित निर्देश देते रहते है। विश्रामपुरी कार्यक्रम व कोण्डागांव कार्यक्रम के लिए कलेक्टर द्वारा तिथियों के साथ ड्यूटी अधिकारी/कर्मचारियों के लिए आदेश जारी कर सभी को सतर्क कर दिया है। कलेक्टर के आदेश में मुख्यमंत्री को कोण्डागांव जिला में विश्रामपुरी एवं कोण्डागांव कार्यक्रम तिथि 23 एवं 24 जनवरी 2021 दर्शाया है किन्तु दोनों दिनांक में विश्रामपुरी कार्यक्रम पहले होगा या कोण्डागांव कार्यक्रम के बाद होगा यह स्पष्ट नहीं हुआ है। जानकारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले कार्यक्रम विश्रामपुरी में दिनांक 23/01/2021 को होने का आदेश जारी करते हुए जिला कलेक्टर ने व्यवस्था दूरूस्त करने की जिम्मेदारी समस्त विभागीय अधिकारियों को दिये जाने की जानकारी विभागीय विश्वस्त अधिकारी सूत्रों से प्राप्त हुआ है।