छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

शराबी पति ने घर में लगाया आग तो सिलेंडर हुआ ब्लास्ट,और जल गये आसपास के चार मकान

दुर्ग। प्रदेश के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन में एक ऐसी घटना हो गई कि आरोपी के साथ ही उसके आस पास के चार घर बूरी तरह तबाह हो गये। पति-पत्नी के झगड़ा के कारण पति ने अपने घर में आग लगा दिया जिसके कारण इसके घर के गैस सिलेंडर में आग लगने से सिलेण्डर फट गया और उसके कारण ऐसा आग धधका कि इसके घर के साथ ही अगल बगल के चार घर  जलकर खाक हो गये और एक जानवरी उसमें जिंदा जल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  है। बताया जाता है कि आरोपी शराब के नशे में पहले भी अपने पैरावट में आग लगा चुका है।

यहां के थानेदार राजकुमार लहरे ने बतायाकि  देमार निवासी जगन्नाथ ठाकुर (48) आदतन शराबी है। वह शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी कौशिल्या ठाकुर से झगड़ा करता था। शनिवार सुबह को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुबह 11.45 बजे जगन्नाथ ठाकुर ने अपने घर में आग लगा दिया।

इसके बाद डर के मारे पत्नी बाहर भागी और लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग आग बुझाते, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग इतनी तेजी से भडक़ी की अगल बगल स्थित चार घरों में फैल गई। जिससे चारों घर जल गए हैं गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन एक जानवरी उसमें जिंदा जल गया। आग की घटना की जानकारी तुंरत पुलिस ने फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत अग्रिशमन विभाग वहां पहुंचे और जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में भगवती बंजारे, मेश्राम, मुख्तार अली, फायरमेन शरद और शारदा प्रसाद ने दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घर के अंदर बंधा हुआ जल गया बछड़ा
जगन्नाथ के घर में गैस सिलेंडर फटने से आग इतनी तेजी से भडक़ी की पहले उसके भतीजे मदन लाल ठाकुर के घर में फैली। मदन लाल का 45 हजार रुपए और घर का सारा सामान उसमें जल गया। आग बुझाने तक परिवार के काशी ठाकुर, नागेश ठाकुर और सतरूपा साहू का भी मकान जल गया है। आग लगने से लोग तो घर से भाग खड़े हुए, लेकिन अंदर जानवर जिंदा जल गया। बछड़े को बांधकर रखा गया था। मगर उसे खोलने तक का मौका नहीं मिला।

जगन्नाथ और कौशिल्या मकान में रहते थे अकेले
जगन्नाथ पेशे से किसान है। उसका एक बेटा और दो बेटी हैं। एक बेटी की शादी हो गई। वहीं बेटा रायपुर में रहता है। उसकी छोटी बेटी भी अपने भाई के साथ रायपुर में ही रहती है। देमार में केवल जगन्नाथ और उसकी पत्नी ही रहते हैं। बताया जा रहा है आरोपी इससे पहले भी पैरावट में आग लगा चुका है।

Related Articles

Back to top button