छत्तीसगढ़

मानव व्यवहार एवं मनोविज्ञान विषयों पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन |

मानव व्यवहार एवं मनोविज्ञान विषयों पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन |

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 17 नवम्बर 2025/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहारिक जागरूकता तथा कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से आज एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार सीबीटी कक्ष बिलासपुर में आयोजित हुआ |
सेमिनार में मानव व्यवहार और मनोविज्ञान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जिससे कि रेलवे परिवार का प्रत्येक सदस्य मानसिक रूप से सशक्त एवं कार्य उन्मुख बने। *निम्न विषयों पर चर्चा एवं इसके बेहतर प्रबंधन एवं बचाव के तरीके पर मार्गदर्शन दिया गया —*

स्ट्रेस मैनेजमेंट – दैनिक जीवन व कार्यस्थल में उत्पन्न तनाव को पहचानकर उसे नियंत्रित करने तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने की तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया गया।
माइंड कंट्रोल आइडिया – विचारों और भावनाओं को सकारात्मक दिशा में नियंत्रित रखने तथा नकारात्मक सोच से बचने के उपाय बताए गए।

मेमोरी बढ़ाने के उपाय – याददाश्त को मजबूत करने, ध्यान केंद्रित करने और मानसिक सक्रियता बढ़ाने के सरल एवं प्रभावी तरीकों पर जानकारी दी गई।

दर्द प्रबंधन – शारीरिक एवं मानसिक दर्द को कम करने, पहचानने और उससे निपटने के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षित उपायों पर चर्चा की गई।

हाईपरमैनिया, हाइपोमैनिया – मनोदशा में अत्यधिक उत्तेजना या ऊर्जा स्तर में असामान्य वृद्धि जैसे व्यवहारों की पहचान और उनसे निपटने की मूलभूत जानकारी प्रदान की गई।

बायपोलर डिसऑर्डर – अत्यधिक उत्साह और अत्यधिक अवसाद के बीच होने वाले मूड बदलावों की पहचान तथा प्रारंभिक प्रबंधन के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया गया।

अल्ज़ाइमर – उम्र बढ़ने पर होने वाली स्मृति क्षीणता, भूलने की प्रवृत्ति और इससे जुड़ी देखभाल की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी गई।

डिमेंशिया – मानसिक क्षमताओं में कमी, निर्णय क्षमता और व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षणों की पहचान तथा उनके प्रबंधन के बुनियादी उपाय बताए गए।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, तनाव प्रबंधन तकनीकों को अपनाने एवं दैनिक जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ सागर कश्यप ने मानसिक समस्याओं की पहचान, समय पर हस्तक्षेप और आवश्यक मदद लेने के महत्व पर भी विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफ़ैल खान सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इस उपयोगी सेमिनारों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित हुये |

Related Articles

Back to top button