छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन द्वारा मृतक के शव को उनके गृहग्राम लाने तक मिजामाबाद (तेलंगाना) पुलिस से किया गया निरंतर सपंर्क

जिला प्रशासन द्वारा मृतक के शव को उनके गृहग्राम लाने तक मिजामाबाद (तेलंगाना) पुलिस से किया गया निरंतर सपंर्क

कवर्धा, 13 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने पंडरिया विकासखंड के ग्राम छिन्दीडीह निवासी श्री समर सिंह बैगा के तेलंगाना राज्य के ग्राम बोक्कनपाली में बोरवेल्स गाड़ी पलटने से मृत्यु की सूचना मिलने के बाद तत्काल संज्ञान में लिया। कलेक्टर श्री महोबे ने त्वरित कार्यवाही करते हुए श्रम पदाधिकारी को मृत शरीर को लाने के लिए निर्देश दिए। श्रम विभाग द्वारा मृतक के परिजन एवं ग्रामवासी से मृतक के शव को उनके गृहग्राम लाने तक निरंतर उनसे सपंर्क किया गया।
श्रम पदाधिकारी श्री शोएब काजी ने बताया कि श्री सुखीराम बैगा जो कि मृतक के परिजन एवं ग्रामवासी से मृतक के शव को उनके गृहग्राम लाने तक निरंतर उनसे सपंर्क किया गया। उनके परिजनों के अनुसार उनकी मुख्य समस्या दिवंगत श्री समर सिंह बैगा के मृत शरीर को उनके गृह ग्राम वापस लाने की थी। जिला प्रशासन द्वारा 08 फरवरी 2023 से मिजामाबाद (तेलंगाना) पुलिस से निरंतर संपर्क रखा गया। सहायक निरीक्षक श्री यादगिरी गौड़ तथा मेजर श्री वेंकटेश स्वामी (तेलंगाना राज्य) द्वारा बताया गया कि मृतक के परिजनों को 40 हजार रूपए एम्बुलेंस के लिए एवं 25 हजार रूपए गृहग्राम पहुंचाने तथा अंत्येष्टि कार्य के लिए दिया गया। 11 फरवरी को मृतक के शव को उनके गृहग्राम ग्राम छिन्दीडीह कबीरधाम लाया गया।

Related Articles

Back to top button