छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

प्रदेश भाजपा संगठन में दया सिंह को दी एक और जिम्मेदारी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के बनाए गए प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री,

भिलाई। भाजपा के प्रखर पार्षद एवं बोलबम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह को प्रदेश भाजपा संगठन के भिलाई नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष बनाये जाने के बाद फिर एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अब नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री बनाया है। दया सिंह द्वारा लगातार सरकार के खिलाफ किए जा रहे कार्यक्रम को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। ज्ञातव्य हो कि राज्य और शहर सरकार के खिलाफ दया लगातार विरोध प्रदर्शन और शहर सरकार के खिलाफ मुखर होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।

इस नियुक्ति के बाद भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि, संगठन ने जो भरोसा जताया है,  उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। इस जिम्मेदारी के लिए मैं संगठन के प्रति आभार जताता हूं। इस साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव में सरकार द्वारा किए गए गलत कार्यों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। इस साल भाजपा की प्रदेश में सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button