छत्तीसगढ़

लटिया समपार मरम्मत कार्य हेतु 03 दिन बंद रहेगी |

लटिया समपार मरम्मत कार्य हेतु 03 दिन बंद रहेगी |

 

भूपेंद्र साहू.
ब्यूरो चीफ बिलासपुर.
बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अकलतरा–जयराम नगर स्टेशनों के मध्य किमी 693/21-23 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 354 ( लटिया फाटक) को 14,15 व 16 फरवरी 2023 को सुबह 08 बजे से शाम 06 बजे तक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित कल्याणपुर फाटक से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button