छत्तीसगढ़

देव ग्राम लिम्ही में विराट गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन॥ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 04 फरवरी से 06 फरवरी तक विराट नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन॥ विजय साहू.

देव ग्राम लिम्ही में विराट गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन॥ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 04 फरवरी से 06 फरवरी तक विराट नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन॥ विजय साहू.

 

भूपेंद्र साहू.
ब्यूरो चीफ बिलासपुर.
देव ग्राम लिम्ही में आयोजित हुआ नवचेतना जागरण एवं विश्व कल्याण की भावना से एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत वातावरण परिशोधन एवं मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती में स्वर्ग के अवतरण के उद्देश्य से विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया॥ महायज्ञ के प्रथम दिवस कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण करके पूरे गांव का भ्रमण किया॥
इस विशाल कलश यात्रा में गांव के बड़े बुजुर्ग एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। द्वितीय दिवस 5 फरवरी को सुबह 8:00 बजे देव पूजन के साथ गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग यज्ञ में आहुति देने पहुंचे। इस महायज्ञ में संस्कार भी संपन्न कराए गए जिसमें गुरु दीक्षा संस्कार, 20 पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, जनेऊ संस्कार आदि कराए गए॥
इस क्रम में शाम 5:00 से रात्रि 8:00 बजे तक विशाल दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए साथ ही बच्चों ने विभिन्न झांकियां सजाई । तृतीय दिवस सुबह 8:00 से 12:00 तक यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न कराए गए गायत्री परिवार के द्वारा लगातार पूरे छत्तीसगढ़ में यह अभियान चलाया जा रहा है और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य गायत्री परिवार के द्वारा किया जा रहा है।
इस महायज्ञ को संपन्न कराने में आयोजन समिति की विशेष भूमिका रही जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता तिरिथ राम, कश्यप, सक्रिय कार्यकर्ता शत्रुघ्न कश्यप, जनपद सदस्य संतोष कश्यप, पुजारी लाल, जगदीश कश्यप, रामकुमार साहू, नीलकंठ कश्यप, डिवाइन ग्रुप दिया संभागीय प्रचारक फूल सिंह राज, श्री टिंकू बैसवाड़े, प्रेम लाल कश्यप, नीलकंठ कश्यप, बलराम यादव लीलका कश्यप, गोरेलाल कश्यप, बलभद्र कश्यप, रमेश कश्यप, भरत कश्यप, योगेंद्र कश्यप, रामावतार कश्यप, नानू कश्यप, दिनेश कश्यप, फर हरीराम, संतोष मंडल मेघनाथ, आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया साथ ही गांव के आसपास के भाई बहनों ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया॥

Related Articles

Back to top button