Uncategorized

आज से लायंस क्लब 8 अक्टूबर तक मनायेगा सेवा सप्ताह

भिलाई। भिलाई लायंस क्लब 2 से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाने जा रहा है। लायंस क्लब भिलाई के अध्यक्ष शांतिलाल शर्मा ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शासकीय कन्या उमा विद्यालय, गोल मार्केट वैशाली नगर में 300 स्वछता कर्मचारियों का सम्मान सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। 3 अक्टूबर को कैम्प 2 सरकारी स्कूल में पंखे दिए जाएंगे व दोपहर 2 बजे स्कूल में प्रांगण में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया है। 4 को नेत्रहीन बच्चो के स्कूलए सिविक सेंटर बैंक कॉलोनी में नेत्रहीबच्चो को टी.शर्ट का वितरण किया जाएगा। 5 को पद्मनापुर आश्रम में सुबह 11.30 बजे भोजन एवं मिठाइयों का वितरण। 6 को वैशाली नगर, मदर टेरेसा आश्रम में सुबह 10 बजे, कपड़े एवं फलों का वितरण। 7 को दोपहर 1 को दुर्ग जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे मरीजो को फलों का वितरण।

Related Articles

Back to top button