कवर्धाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़राज्य युवा महोत्सव मेंभाई के मया बटवारा को मिला तीसरा स्थान

* *छत्तीसगढ़राज्य युवा महोत्सव मेंभाई के मया बटवारा को मिला तीसरा स्थान*

कुंडा 

राजधानी में28 जनवरी से 30जनवरी को आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव में राज्य के सभी संभागों से 38 विधाओं में परंगत हासिल किए प्रतिभागी शामिल हुए इसी कड़ी में एकांकी नाटक ” भाई के मया बंटवारा” का बेहतरीन और मार्मिक प्रदर्शन बिलासपुरजिले के शिक्षकों द्वारा किया गया ये कहानी है गांव के दो भाइयों की जिसमें बड़ा भाई(संतु) अपने छोटे भाई समारू को अनेक कष्ट उठा कर पढ़ाता है और विदेश भेजता है लेकिन विदेश से लौटने के बाद छोटा भाई बंटवारे की बात करता है जिसे बहुत ही मार्मिक रूप से प्रस्तुत किया गया इस नाटक ने दर्शकों के भावना को छू लिया और राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया।। इन लोगों ने निभाई भूमिका–( बड़ा भाई,संतोष रजक ps धौराभाठा) ,(छोटा भाई संजय रजक ps कोंचरा), (छोटे भाई की पत्नी किरण अग्रवाल व्ययाम शिक्षक), (शिक्षक शिवकुमार नोनिया), (गौटिया मनोज यादव शिक्षक रतनपुर) (विद्यार्थी,अनुज मरावी शिक्षक कोटा) (विद्यार्थी उषा कोरी ps परसदा ), (गौटनीन सावित्री सेन शिक्षक मस्तूरी ) विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोटा ,श्री विजय टांडे ने संतोष रजक, संजय रजक एवम पूरी टीम को दी बधाई ।

Related Articles

Back to top button