छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 2 लाख 81 हजार 489 क्विंटल धान की हुई खरीदी 

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23
जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 2 लाख 81 हजार 489 क्विंटल धान की हुई खरीदी
नारायणपुर, 20 जनवरी 2023 – वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में नारायणपुर जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों से अब तक 2 लाख 81 हजार 489 क्विंटल खरीदी की गयी है। जिले के उपार्जन केन्द्र एड़का में 21 हजार 852 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 32 हजार 153 क्विंटल, ओरछा में 4 हजार 519 क्विंटल, कोहकामेटा में 1 हजार 754 क्विंटल, बासिंग में 5 हजार 359 क्विंटल, छोटेडोंगर में 20 हजार 470 क्विंटल, झारा में 23 हजार 620 क्विंटल, कन्हारगांव में 5 हजार 643 क्विंटल, धौड़ाई में 21 हजार 373 क्विंटल, नारायणपरु में 26 हजार 352 क्विंटल, सोनपुर में 997 क्विंटल, चांदागांव में 12 हजार 995 क्विंटल, बेनूर में 37 हजार 548 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 14 हजार 510 क्विंटल, बाकुलवाही में 27 हजार 916 क्विंटल और बिंजली में 24 हजार 423 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानांे से धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 16 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 9 हजार 291 पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2023 तक धान की खरीदी की जायेगी। इन किसानों को 57 करोड़ 90 लाख 15 हजार 104 रूपये का भुगतान किया गया है

Related Articles

Back to top button