मुंगेली

तू डाल डाल मै पात पात के तर्ज में चल रहा विरोध प्रदर्शन का शिलशिला

तू डाल डाल मै पात पात के तर्ज में चल रहा विरोध प्रदर्शन का शिलशिला

कही पोस्टर की राजनीति तो कहीं डीजे में बजे गाने ने मोहा लोगो का दिल

मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष के फर्जी जाती मामले ने पकड़ा तुल, भाजपा ने किया कलेक्ट्रेट घेराव….

मुंगेली/ लगातार न्याय की गुहार लगाते भाजपा का धीरज डोल गया,, और गाजे बाजे के साथ रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा ,,
बता दे कि भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर कार्यवाही की मांग सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को 1 बजे कलेक्टर परिषद का घेराव किया गया
एक तरफ मुंगेली नगर व्यवस्था चरमराई हुई है और वही एक तरफ राजनीतिक लड़ाई जोरों पर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस अपनी ताजपोशी बचाने नए नए हथकंडे अपना रहे है। 22 वार्डो वाला नगर पालिका मुंगेली 22 तरह की राजनीति से पिस्ता नजर आ रहा है और वही नगरवासियों की हाल बेहाल है।

आपको बता दें कि लगभग दो महीना पहले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी के जाती को फर्जी बताते हुए कलेक्टर न्यायालय में शिकायत दर्ज कराया था। जिसपर दो बार बयानबाजी होने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होने पर बौखलाए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज कलेक्ट्रेट घेराव का आगाज कर दिया।
जिसमें विधायक पुन्नुलाल मोहले के साथ साथ पूर्व सांसद लखन लाल साहू पूर्व विधायक तोखन साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी 9 मंडल से जिले के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति जिला कार्यसमिति व 9 मंडल अध्यक्ष महामंत्री व पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण,मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण एवं आम नागरिकों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी के फर्जी जाती के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर विरोध करते हुऐ आक्रोश जताया है।

आज का घेराव अपने साथ छोड़ गया सवालों का पुलिंदा – एक तरफ जहां कांग्रेस पार्षद नगर पालिका उपाध्यक्ष पद को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाई है वहीं दूसरी तरफ भाजपा की नजर अब अध्यक्ष पद पर गड़ी है, इन सब के बीच पिस्ते नगर के विकास पर सवालिया निशान खड़े होने लगा है,, नगर पालिका अध्यक्ष के जाति पर होने वाली सुनवाई को लेकर लोगों में भी उत्सुकता बड़ने लगी है,,, बहरहाल जो भी हो भाजपा कार्यकर्तओं ने पूरे दमखम के साथ बड़ चड़ कर विरोध जताया
अब देखना यह होगा कि जिला दंडाधिकारी द्वारा सुनवाई में आगे किया निर्णय लिया जाएगा,, ये तो आने वाला समय बताएगा,,

कही गवानी तो नहीं पड़ जाएगी नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी ? या फिर सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी जाएगी ।

Related Articles

Back to top button