छत्तीसगढ़

सेना, सशस्त्र बल और पुलिस भर्ती हेतु निःशुल्क फिजिकल अभ्यास

सेना, सशस्त्र बल और पुलिस भर्ती हेतु निःशुल्क फिजिकल अभ्यास
12 जनवरी 2023 से होगी प्रारंभ
नारायणपुर 12 जनवरी 2023- कलेक्टर श्री अजित वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशानुसार नारायणपुर पुलिस द्वारा अबूझमाड सहित नारायणपुर जिला के स्थानीय युवाओं के कैरियर निर्माण हेतु सेना, सशस्त्र बल और पुलिस भर्ती के लिये निःशुल्क फिजिकल अभ्यास का शुभारंभ किया आज हुआ है। इसके अंतर्गत प्रशिक्षित जवानों द्वारा जिला नारायणपुर के युवक-युवतियों को आज 12 जनवरी से प्रतिदिन प्रातः 6.30 बजे से 8.30 बजे तक बालक हाई स्कूल मैदान नारायणपुर में फिजिकल अभ्यास कराया जाएगा। यह फिजिकल अभ्यास सेना, सशस्त्र बल और पुलिस भर्ती के अलावा उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए भी समान रूप से उपयोगी होगी। फिज़िकल अभ्यास में शामिल होने वाले युवक युवतियों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण एवं एक्सपर्ट सुझाव दिये जायेंगे। फिज़िकल अभ्यास में सम्मिलित युवक युवतियों के लिए पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस वर्श फिजिकट ट्रेनिंग हेतु 853 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-2022 में भी नारायणपुर पुलिस द्वारा लगभग 1500 से अधिक स्थानीय युवक युवतियों को बस्तर फाइटर भर्ती एवं उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती हेतु प्रशिक्षित किया गया है। फार्म भरने हेतु इस लिंक में क्लिक करें। ीजजचेरूध्ध्वितउेण्हसमध्ैफ5टेवग्त्किर्3ूत876

Related Articles

Back to top button