11 जनवरी क्या कहते है आपके सितारे
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/01/Ajit-Shastri-pandit-1.jpg-2-1.jpg)
ज्योतिष अजीत शास्त्री जी कॉन्टेक्ट नंबर 9926111322 📱
मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं। इसलिये पौष्टिक आहार का ही सेवन करे और रात में सोने से पहले हल्दी वाला गर्म दूध अवश्य पीकर सोए।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)
सुबह मजेदार रहेगी और शाम को आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली हैं। आज आप जो भी करने का सोचेंगे उसका परिणाम अच्छा ही रहेगा और सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)
छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और साथ ही कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को अपने करियर की चिंता रहेगी। ऐसे में उन्हें किसी सीनियर के द्वारा मार्गदर्शन की आस रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)
आज के दिन अपने जीवनसाथी के प्रति आपका लगाव और बढ़ेगा और आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का भी प्रयास करेंगे जिससे दोनों के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8
कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)
यदि आप किसी समस्या का हल कुछ दिनों से ढूँढ रहे हैं तो उसका हल आज के दिन मिल जायेगा और आप प्रसन्न भी होंगे। मन अपेक्षाकृत शांत रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)
परिवार में सभी साथ मिलकर आज का दिन व्यतीत करेंगे और मन में जो कड़वाहट हैं वह भी दूर होगी। सभी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और एक-दूसरे को जानने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)
आज आपकी कुंडली में धन वृद्धि के संकेत हैं इसलिये चारो ओर नज़र बनाए रखे और किसी अच्छे अवसर को हाथ से ना जाने दे।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 9
धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)
जो छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कोई अन्य कोर्स भी कर रहे हैं उन्हें आज के दिन इसका लाभ अवश्य मिलेगा। इसलिये पूरा ध्यान अपने करियर और पढ़ाई पर लगाए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)
आज के दिन आपके साथ कुछ उल्टा घटित हो सकता है इसलिये थोड़ा सावधान रहे। किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का चुनाव सही तरीके से करे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)
यदि आप एकल हैं और एक अच्छे जीवनसाथी की खोज में हैं तो आज आपके लिए कही से एक अच्छा प्रस्ताव आ सकता हैं या आपको अप्रत्यक्ष रूप से किसी के द्वारा एप्रोच भी किया जा सकता है।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 4
मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)
जो काम आपको आसान लग रहा था उसमें कुछ रुकावट आ सकती हैं। इसलिए इससे विचलित होने की बजाए इन रूकावटो को चुनौती की तरह ले और उनका सामना करें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 1