8 जनवरी क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)
आप अपने करियर को लेकर और सजग होंगे व कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता हैं। ऐसे में अपने घर वालो से इस पर विचार-विमर्श कर ले।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)
बातों-बातों में कुछ पुरानी यादे ताजा हो सकती हैं और आप उनमे खो सकते हैं। घर में पड़ी पुरानी एल्बम को भी देखा जा सकता हैं जो पुरानी यादो को और तरोताजा कर देंगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)
बिज़नेस में कोई घाटा हुआ हैं तो उसकी भरपाई आज होने की संभावना हैं। बस आप अपने चारो ओर नज़र बनाए रखे और सभी के साथ सकारात्मक व्यवहार करे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)
आज के दिन काम का बोझ अपेक्षाकृत थोड़ा ज्यादा रहेगा जिस कारण आप चिढ़चिढ़े भी हो सकते हैं। इस दौरान अपना मन शांत रखे और क्रोध करने से बचे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)
आज के दिन छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं अन्यथा परिणाम आपके अनुसार नही मिलेंगे। किसी सहपाठी के साथ नोक झोंक भी संभव है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 1
कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)
व्यापार में नयी संभावनाएं दिखेगी लेकिन उत्तेजित होने से बचे और सोच-समझ ही कोई निर्णय ले। साझेदारी में व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)
शेयर मार्किट में निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा और यदि आपने पहले से ही इसमें पैसा लगाया हुआ हैं तो ध्यान बनाए रखें क्योंकि आज का दिन आपके लिए शुभ हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)
जॉब करते हैं तो आज ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचकर रहे क्योंकि सारा दोष आप पर आ सकता हैं और ऑफिस में आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)
घर के बड़े-बुजुर्ग आपकी किसी बात को लेकर नाराज़ हो सकते हैं इसलिये सभी के साथ अच्छे से व्यवहार करे और किसी के साथ क्रोध ना करे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)
व्यापार को लेकर यात्रा करने के संयोग हैं तो इसके लिए मना ना करे क्योंकि यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। किसी के साथ अपने घर की बातों को ज्यादा साँझा ना करे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3
कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)
दिन में काम ज्यादा रहेगा लेकिन शाम के समय दोस्तों से हुई भेंट आपका तनाव दूर कर देगी। कुछ समय अपने घरवालो के साथ भी व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9
मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)
राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को आज के दिन कुछ अच्छा प्राप्त हो सकता हैं जिससे उनका मन आनंदित रहेगा। इसके बारे में ज्यादा लोगों के साथ बातचीत करने से बचें।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 7
ज्योतिष अजीत शास्त्री जी कॉन्टेक्ट नंबर 9926111322 📱