छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 2 लाख 12 हजार 379 क्विंटल धान की हुई खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23
जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 2 लाख 12 हजार 379 क्विंटल धान की हुई खरीदी
नारायणपुर, 5 जनवरी 2023 – वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में नारायणपुर जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों से अब तक 2 लाख 12 हजार 379 क्विंटल खरीदी की गयी है। जिले के उपार्जन केन्द्र एड़का में 17 हजार 245 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 25 हजार 16 क्विंटल, ओरछा में 2 हजार 662 क्विंटल, कोहकामेटा में 795 क्विंटल, बासिंग में 3 हजार 303 क्विंटल, छोटेडोंगर में 13 हजार 398 क्विंटल, झारा में 20 हजार 365 क्विंटल, कन्हारगांव में 4 हजार 119 क्विंटल, धौड़ाई में 18 हजार 27 क्विंटल, नारायणपरु में 21 हजार 83 क्विंटल, सोनपुर में 522 क्विंटल, चांदागांव में 9 हजार 675 क्विंटल, बेनूर में 26 हजार 185 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 12 हजार 174 क्विंटल, बाकुलवाही में 18 हजार 486 क्विंटल और बिंजली में 18 हजार 777 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानांे से धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 16 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 9 हजार 291 पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2023 तक धान की खरीदी की जायेगी। इन किसानों को 43 करोड़ 69 लाख 22 हजार 752 रूपये का भुगतान किया गया है।

Related Articles

Back to top button