छत्तीसगढ़

लोकप्रिय भाजपा नेता अमर अग्रवाल द्वारा ‘‘बिलासपुर बचाओ, विकास खोजो‘‘ यात्रा आज समापन।

लोकप्रिय भाजपा नेता अमर अग्रवाल द्वारा ‘‘बिलासपुर बचाओ, विकास खोजो‘‘ यात्रा आज समापन।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
सरकार की बेरुखी एवं क्रियान्वयन एजेंसी की धरती और गलत कार्यशैली से ही स्मार्ट शहर की परिकल्पना होने लगी बदरंग।
पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल जी के नेतृत्व में विकास खोजों अभियान का जत्था वार्ड क्रमांक 11 गायत्री नगर एवम वार्ड क्रमांक 20 प्रिय दर्शनी नगर। वार्ड वासियों ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा पदाधिकारियों को अपने पार्षद एवं माहापौर के चुनाव बाद से गायब होने के साथ समस्याओ को साझा किया।
श्री अमर अग्रवाल ने जन समस्या शिविर के दौरान वार्ड वासियों से कहां कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के
दृष्टिकोण के अनुरूप 2018 में आने वाली पीढ़ी की पांच दशकों के आवश्यकता की अनुसार आधुनिक तकनीक एवं सुविधाओं से युक्त शहरी नियोजन अंर्तगत देश के स्मार्ट शहरों में नवा रायपुर और रायपुर सहित हमर बिलासपुर स्मार्ट सिटी की सौगात शहर वासियों को मिली।
कुल परियोजना लागत में 1047.59 करोड़ अधोसंरचना विकास के लिए, पेयजल हेतु 103 करोड़ हाउसिंग प्लान हेतु लगभग 20 करोड, उत्थान कार्यक्रम के लिए 662 करोड़, ग्रीन बेल्ट विकास कमर्शियल कंपलेक्स मार्केट हेतु 1283 करोड़, परिवहन व्यवस्था हेतु 634 करोड़ों रुपए, इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम है हेतु 210 करोड़ों रुपए, बिलासपुर सिटी ऑपरेशन सिस्टम के लिए ₹94 करोड़ बने बिलासपुर सांस्कृतिक जागरूकता अभियान के लिए 25.50 करोड़ सहित कुल लगभग 4000 करोड़ों रुपए की राशि का प्रावधान स्मार्ट सिटी बिलासपुर के खर्च किया जाना तय किया गया था।

Related Articles

Back to top button