छत्तीसगढ़
जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 1 लाख 83 हजार 254 क्विंटल धान की हुई खरीदी

जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 1 लाख 83 हजार 254 क्विंटल धान की हुई खरीदी
नारायणपुर, 30 दिसम्बर 2022- वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में नारायणपुर जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों से अब तक 1 लाख 83 हजार 254 क्विंटल खरीदी की गयी है। जिले के उपार्जन केन्द्र एड़का में 14 हजार 706 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 21 हजार 597 क्विंटल, ओरछा में 1 हजार 848 क्विंटल, कोहकामेटा में 485 क्विंटल, बासिंग में 2 हजार 21 क्विंटल, छोटेडोंगर में 12 हजार 649 क्विंटल, झारा में 18 हजार 602 क्विंटल, कन्हारगांव में 3 हजार 453 क्विंटल, धौड़ाई में 16 हजार 705 क्विंटल, नारायणपरु में 19 हजार 119 क्विंटल, सोनपुर में 362 क्विंटल, चांदागांव में 7 हजार 352 क्विंटल, बेनूर में 21 हजार 132 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 11 हजार 529 क्विंटल, बाकुलवाही में 15 हजार 601 क्विंटल और बिंजली में 16 हजार 87 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानांे से धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 16 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 9 हजार 291 पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2023 तक धान की खरीदी की जायेगी। इन किसानों को 37 करोड़ 69 लाख 97 हजार 808 रूपये का भुगतान किया गया है।