छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सांसद वोरा पहुंचे रायपुर, दुर्ग के कांग्रेसियों ने किया स्वागत

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महासचिव व राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा गुरुवार को नई दिल्ली से रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट में श्री वोरा के स्वागत के लिए कांग्रेस नेता व कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या में उमड़े। दुर्ग से पहुंचे कांग्रेस नेता अजय मिश्रा, राजकुमार पाली एवं अन्य कार्यकत्र्ताओं ने श्री वोरा का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर प्रदेश की राजनीतिक स्थितियों एवं नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में चर्चा की। विधायक धनेन्द्र साहू ने भी श्री वोरा का स्वागत किया। राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा अपने पुत्र दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा के साथ सुबह रायपुर पहुंचे थे। वे गीता नगर रायपुर स्थित वोरा निवास में दिनभर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात शाम को इंडिगो के नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं उनके विधायक पुत्र अरुण वोरा दुर्ग शहर वापस लौट आएंगे। विधायक वोरा पिछले हफ्तेभर से नई दिल्ली प्रवास पर थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button