छत्तीसगढ़

फेडरेशन आयोजित करेगा जिला शिक्षा अधिकारी पदोन्नति समिति एवं जिले के समस्त प्रधान पाठकों का सम्मान समारोह।

*फेडरेशन आयोजित करेगा जिला शिक्षा अधिकारी पदोन्नति समिति एवं जिले के समस्त प्रधान पाठकों का सम्मान समारोह।*

भूपेंद्र साहू
ब्यूरो चीफ बिलासपुर॥
*बिलासपुर* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई बिलासपुर का बैठक आज कोनहेर गार्डन में सम्पन्न हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जिले में हुए पारदर्शी प्रधान पाठक पदोन्नति से जिला फेडरेशन जिला शिक्षा अधिकारी, पदोन्नति समिति विकास खंड शिक्षा अधिकारियों, एवं नव पदस्थ प्रधान पाठक का भव्य समारोह में सम्मानित करेगा।
ज्ञात हो जिले में पारदर्शी पदोन्नति से फेडरेशन का भी भूमिका अहम रहा जिला शिक्षा अधिकारी एवं उनके टीम ने पारदर्शी पदोन्नति करा कर समस्त नव पदस्थ प्रधान पाठकों का दिल जीत लिया अतः इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए बिलासपुर जिला फेडरेशन ने समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी पदोन्नति समिति एवं जिला शिक्षा अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश पदाधिकारी श्री रंजीत बनर्जी अश्वनी कुर्रे जिन्होंने पदोन्नति में अपना अहम भूमिका निभाया हैं सभी
को जिला टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जिला फेडरेशन टीम जिसमें मुख्य रुप से डीएल पटेल विकास कायरवार सुनील पांडेय, संतोष गडेवाल, चंद्र प्रकाश तिवारी कौशिक जी कोटा वीरेंद्र यादव, अवधेश विमल अरुण प्रजापति, ठाकुर कर्ण प्रह्लाद साहू, जूगराम पटेल, गोवर्धन कौशिक।ब्लाक पदाधिकारी अशोक कुर्रे,प्रमोद कीर्ति, संजय कौशिक,मरावी जी, राजकुमार कोरी ने कहा कि पदोन्नति में फेडरेशन की महत्वपूर्ण भूमिका अहम रहा है जिसमे जिले के 888 प्रधान पाठको को सम्मानित करेंगे।
*स्थान-* जल संसाधन विभाग प्रार्थना भवन॥

*समस्त जिला टीम फेडरेशन बिलासपुर*

Related Articles

Back to top button