छत्तीसगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा
विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव
मुंगेली/ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा सुरक्षा निधि आदि अन्य कारणों से आ रहे अधिक बिजली बिल से प्रदेश की जनता त्रस्त है, इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने 24 नवंबर को विद्युत विभाग जिला कार्यालय मुंगेली घेराव किया गया
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तरुण खाण्डेकर व महामंत्री अमितेष आर्य एवं माधव तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर समूचे प्रदेश में व्यापक रूप से बिजली बिल के बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आंदोलन एवं जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मुंगेली जिले सभी 9 मंडलों के कार्यकर्ता सहभागी हैं।
आंदोलन के अंतिम व तीसरे चरण में 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे अटल परिसर जिलाभाजपा कार्यालय मुंगेली से रैली की शक्ल में निकलकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पंडरिया रोड स्थित विद्युत विभाग के जिला कार्यालय का घेराव किया गया आंदोलन में प्रमुख रूप से मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले,भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक,पूर्व विधायक तोखन साहू , शीलू साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस आन्दोलन में सहभागिता देंने हेतु आमंत्रित किया गया है आंदोनल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला में निवासरत समस्त प्रदेश पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य , जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी,बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के सम्माननीय कार्यकर्ताओं को अमांत्रित किया था

Related Articles

Back to top button