छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह का आयोजन

दुर्ग: मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण वितरण समारोह का आयोजन संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण वोरा विधायक दुर्ग, अध्यक्षता राजेन्द्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, विशिष्ट अतिथि धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग एवं राजेश यादव सभापति दुर्ग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  वोरा ने समाज में शिक्षकों के योगदान को याद किया साथ ही राजेन्द्र साहू ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षा  पुरस्कार 2022, धर्मेन्द्र कुमार श्रवण व्याख्याता खल्लारी, संतोष कुमार साहू व्याख्याता सोमनापुर  सरोज साहू व्याख्याता कोडिय़ा दुर्ग को दिया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री छ.ग. शासन के तहत संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्राचार्य आर.के. वर्मा बालोद, सु आशा टेकाम परपोड़ी,  मंजू शुक्ला, उरला, सरोजवाला बनाफर सहसपुर लोहारा,  साधना अग्रवाल खैरागढ़ एवं शिक्षा विभाग के अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Back to top button