छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कोसानाला में हुए हत्या की गुत्थी सुलझी, दोस्त ही निकला हत्यारा

आरोपी पहले भी कर चुका है मर्डर

मृतक के दो अलग अलक वारिसान आने से पुलिस ने कराया डीएनएटेस्ट

भिलाई। एक साल पूर्व कोसानाला में एक युवक के नग्र शव मिलने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी का पतासाजी कर रही थी। तभी मृतक के दो वारिस सामने आने से पुलिस उलझ गई। पुलिस ने आखिर डीएनए टेस्ट करवाने का निर्णय लिया। डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद वारिस का मामला सुलझ गया और पुलिस ने हत्या के आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। 2 सितम्बर 2018 को एमजे कॉलेज के पास कोसानाला में एक युवक की नग्न लाश मिली थी। उसकी पहचान करने वाला कोई नहीं था। पुलिस ने पोस्टर, वाट्सएप के माध्यम से मृतक का फोटो वायरल किया। उस शव के दो वारिस आए। एक रायपुर निवासी रेखा मानिकपुरी ने बताया कि उसका बेटा संजय मानिकपुरी है, जो सुपेला में रहता था। इधर एक अन्य व्यक्ति ने भी दावा किया। इस अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस के लिए एक पहेली बन चुकी थी। पुलिस अधीक्षक प्रखर पांडेय ने एएसपी रोहित कुमार झा को इस गुत्थी को सुलझाने टीम गठित करने के निर्देश दिए। एएसपी झा ने डीएसपी प्रवीरचंद्र तिवारी से इस अंधे कत्ल की फाइल को फिर खुलवाई। टीम गठित कर जांच शुरु की। टीम ने संजय के दोस्तों, रिश्तेदारों से पूछताछ शुरु की। मुखबिर लगाए। एक साल के बाद इस हत्या की पहेली को सुलझाने में आखिरकार सफलता मिल गई। हत्यारा और कोई नहीं संजय का दोस्त निकला। शराब के नशे में दोनों का विवाद हुआ। आवेश में आकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। घटना से पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसे नग्न कर दिया और कोसानाला में फेंक दिया। पता चला है कि आरोपी ने पहले भी घासीदास नगर जामुल की एक लडक़ी का मर्डर किया था। जेल से छुटकर आया था। दोनों के बीच किसी वारदात को लेकर विवाद हुआ। एएसपी रोहित कुमार झा ने बताया कि मामला एक साल पहले का है। हत्या के आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। शव के दो दावेदारी पर तात्कालीन एसएसपी संजीव शुक्ला के निर्देश पर एएसपी विजय पांडेय ने डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया। एक साल के बाद डीएनए रिपोर्ट आई। जिसमें मृतक संजय मानिकपुरी की मां रेखा मानिकपुरी के डीएनए मैच किया। अब पुलिस ने शव को मां को सौप दिया।

Related Articles

Back to top button