छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भाजपा महिला मोर्चा आज करेगी गृहमंत्री के निवास का घेराव

दुर्ग। आगामी 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली से पूर्व महिला मोर्चा के द्वारा  छत्तीसगढ़ के समस्त कांग्रेस के मंत्री एवं विधायकों के आवास को स्कूटी रैली निकालकर घेराव करेगी। इसी तारतम्य में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में महिला मोर्चा के द्वारा 8 नवंबर दिन मंगलवार दोपहर 12 बजे उतई कॉलेज ग्राउंड में एकत्र होकर वहां से स्कूटी रैली निकालेगी एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं प्रदेश के गृह मंत्री के निवास का घेराव करेगी।

स्कूटी रैली में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी  उषा टावरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  चंद्रिका चंद्राकर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा दुर्ग जिला संगठन प्रभारी  रेखा मेश्राम, पूर्व कैबिनेट मंत्री  रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री  माया बेलचंदन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, गिरेश साहू, राजीव पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। स्कूटी रैली में महिला मोर्चा के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ समस्त पदाधिकारी कार्यकत्र्ता इसमें प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button