छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

गोवर्धन पूजा पर सांसद विजय बघेल ने गोवंश को खिलाई खिचड़ी जिला भाजपा अध्यक्ष बिचपुरिया ने की मुलाकात

भिलाई। लोकसभा सांसद विजय बघेल के निवास स्थान सेक्टर 5 भिलाई में दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया। सांसद  बघेल ने ़़विधि विधान से पूजा अर्चना कर गोवंश को खिचड़ी खिलाया उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रजंनी बघेल ने समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और प्रदेश की सुखए समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

सांसद विजय बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इसे अन्नकूट के रूप में में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गायों की पूजा करने की परम्परा रही है। गायों को सजा.धजा कर उनकी पूजा कर खिचड़ी खिलाई जाती है और गोधन के रूप में अमूल्य चीजों के लिए श्रद्धा और आभार प्रकट किया जाता है।

 

इस अवसर पर भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने भी दीपावली पर्व की बधाई सांसद विजय बघेल निवास पहुंच कर दी। विजय बघेल ने अपने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय जिला अध्यक्ष से कराया।  इस दौरान पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, महामंत्री ललित चंद्राकार, पार्षद दया सिंह,  शारदा गुप्ता, शिवा साहु , रोहन सिंह,  मयंक गुप्ता, अशोक जैन, नितेश मिश्रा, विशाल दीपनायर, सन्नी यादव, बद्री प्रसाद, लता रिषी चंद्राकार,  सतपाल पासवान, नासिर भाई, तरुण देवांगन  सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button