छत्तीसगढ़

छोटी दीपावली, नरक चौदस पर लोगों ने किया दीपदान, घर-घर महालक्ष्मी पूजा कल सुबुरानी-मिलन

छोटी दीपावली, नरक चौदस पर लोगों ने किया दीपदान,
घर-घर महालक्ष्मी पूजा कल
सुबुरानी-मिलन

भूपेंद्र साहू
ब्यूरो चीफ बिलासपुर,
दीपावली पर्व के दूसरे दिन रविवार को नरक चौदस पर लोगों ने दीपदान किया। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। 24 अक्टूबर को दीपोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। घर-घर महालक्ष्मी की पूजा होगी। इसके अलावा दुकानों, विभिन्न प्रतिष्ठानों व संस्थानों में भी महालक्ष्मी की पूजा की विशेष तैयारी है। पर्व के मद्देनजर शहर समेत उपनगरों के बाजारों में पूजा की सामग्री खरीदने पहुंचने से सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की अधिक भीड़ है। सजावटी सामान से बाजार सजा हुआ है जो लोगों को आकर्षित कर रही है। दीपावली पर घरों को सजाने लोग इसकी खरीदी कर रहे हैं। नरक चौदस पर लोगों ने दक्षिण दिशा पर दीपदान किया। 24 अक्टूबर को बड़ी दीवाली है। इस दिन लोगों के घर दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे। शाम ढलते ही घर-घर मां महालक्ष्मी की आराधना होगी। घर के सदस्य पूजा सामग्री की खरीदी कर रहे हैं। दीपों के इस पर्व को ऊर्जाधानी में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुख-समृद्धि, वैभव व धन की देवी मां महालक्ष्मी की कृपा पाने श्रद्धा व भक्तिभाव से आराधना की जाएगी। इस दिन की पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वही 14 साल का वनवास खत्म कर अयोध्या लौटे थे भगवान राम
दीपावली पर्व मनाने के पीछे पौराणिक मान्यता यह है कि इस दिन भगवान राम 14 साल का वनवास खत्म कर अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन पर अयोध्यावासियों ने दीपों से जगमग कर नगर को सजाया था, तभी से दीपों का पर्व दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है। यही वजह है कि लोग इस दिन घरों व दुकानों में दीयों की जगमगाहट से रोशन कर मां महालक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं।

Related Articles

Back to top button