Kawardha राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में “व्हाॅलीबाल ” खेल में मची है धूम

राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में “व्हाॅलीबाल ” खेल में मची है धूम

कवर्धा छत्तीसगढ़
#सहायक जिला क्रीडा अधिकारी श्री एच.डी.कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार,22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता आयोजन के दूसरे दिन तक व्हाॅलीबाल खेल फ्लड लाईट मैदान ,सिटी कोतवाली कवर्धा में रोचक दौर में पहुंचा है। प्रत्येक टीम अपनी-अपनी जीत के लिए,जी-तोड मेहनत कर रही है,जिसमें बालक 17 वर्ष आयु वर्ग में बस्तर ने रायपुर को 2-0 से,दुर्ग ने सरगुजा को 2-1 से ,बस्तर ने बिलासपुर को 2-0 से,रायपुर ने सरगुजा को 2-0 से,दुर्ग ने बिलासपुर को 2-0 से मात देते हुए हरा दिया है ।”बालक -19 वर्ष ” आयु वर्ग में;रायपुर ने बस्तर को,दुर्ग ने सरगुजा को तथा बिलासपुर ने बस्तर को 2-0 से परास्त कर दिया है । व्हाॅलीबाल “बालिका 17 वर्ष” आयुवर्ग में दुर्ग ने सरगुजा को 2-0 से,बस्तर ने बिलासपुर को 2-0 से दुर्ग ने बस्तर को 2-1 से ,रायपुर ने सरगुजा को 2-0 से ,सरगुजा ने बिलासपुर को 2-1 से शिकस्त दी है ।वहीं “बालिका 19 वर्ष” आयुवर्ग में बिलासपुर ने रायपुर को 2-0 से वह बस्तर ने सरगुजा को 2-1 से एवं रायपुर ने दुर्ग को 2-0 से पराजित कर,अपनी टीम का दमखम दिखाया है । बालक व्हाॅलीबाल के सह संयोजक अजीज खान तथा बालिका व्हाॅलीबाल के सह संयोजक राकेश पी.नाथ व्यायाम शिक्षक के नेतृत्व में,दिनेश साहू,साजिद खान,राकेश चंद्रवंशी भूपेन्द्र कुमार वैष्णव,कुमार चंद्रवंशी,गरियाबंद से सूरज महाडिक,सक्ती से जयप्रकाश-दिनेश चौधरी,रायगढ से-जितेन्द्र साहू,कवर्धा से संगीता साहू,दुर्ग से मृदुलाशरण ,कोरबा से सुमित कुमार सिंग ,राजनांदगांव से निसार अब्बास मैच रैफरी के रूप में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं ।”मैच-दर-मैच “व्हाॅलीबाल” खेल अपने रोमांचक मोड में पहुंच रहा है ।” 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के संगठन सचिव तथा जिला शिक्षा अधिकारी-कबीरधाम महेन्द्र कुमार गुप्ता ने सभी खिलाडियों को पूरी मेहनत व लगन से ,खेल भावना से खेलने प्रेरित किया है ।



