छत्तीसगढ़

रतनपुर थाने में प्रसाद सिन्हा ने किया पदभार ग्रहण

*रतनपुर थाने में प्रसाद सिन्हा ने किया पदभार ग्रहण*

भूपेंद्र रिपोर्टर बिलासपुर,
*रतनपुर थाना प्रभारी यू एन संत कुमार साहू के तबादले के बाद प्रसाद सिन्हा ने रतनपुर थाना पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार संभालते हुए कहा हैं कि अपराध पर नियत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। वही आम जनता के लिए पुलिस सहयोगी के रूप में काम करेगी। प्रसाद सिन्हा एक युवा और ऊर्जावान थाना प्रभारी हैं, जो अपनी कार्यशैली से सबका मन जीतने का हुनर जानते है। इससे पहले रतनपुर थाना प्रभारी यू एन संत कुमार साहू के कार्यकाल मे आम जनता उनके कार्यकाल में सुरक्षित और भयमुक्त महसूस कर रही थीं। रतनपुर क्षेत्र के तमाम असामाजिक तत्वों की नकेल कसकर क्षेत्र में शांति और सद्भाव कायम रखने में कामयाब रहे एवं आम जनता के हित के लिए सतत और अथक प्रयासरत करते रहे है। एवं उनके कार्यकाल में अपराधियों को संरक्षण देने वाले भी उनसे कोसों दूर नजर आते थे, उनके कार्य काफी रही और हमेशा अपने कार्यों पर भलीभाती कार्य किए।*

Related Articles

Back to top button