छत्तीसगढ़

कल तक जो उड़ा रहे थे कानून की धज्जियाँ अब हुए नतमस्तक Those who were blowing the law till yesterday have now bowed down

*कल तक जो उड़ा रहे थे कानून की धज्जियाँ अब हुए नतमस्तक..*

भूपेंद्र रिपोर्टर…
बिलासपुर- दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट के साथ डीजे और दुर्गा प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाने वाले मामले में पुलिस ने शाम तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिस सड़क पर इन बदमाशों ने हंगामा मचाया था उनका हौसला पस्त करने के लिए पुलिस ने उसी सड़क से शनिवार को उनका जुलूस निकाला, कोतवाली थाने से आरोपियों को कोर्ट तक पैदल ही लेकर पहुंची, इस दौरान पूरे रास्ते इनका तमाशा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे..
गुरुवार शाम को दुर्गा विसर्जन के लिए निकली झांकियों में चिंगराजपारा सरकंडा की दुर्गा उत्सव समिति मां आदर्श दुर्गा उत्सव समिति और कुदुदंड शिव दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों के बीच हुये विवाद ने सुबह तक बलवा का रूप ले लिया और दोनों पक्षो ने एक दूजे पर जमकर पत्थर चलाए, साथ ही लाठी-डंडे से डीजे में तोड़फोड़ की गई, बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोगों ने देवी प्रतिमा को भी खंडित किया..
शनिवार को जब इन सभी को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस पैदल ही जुलूस निकालकर पहुंची, जिस रास्ते में अपना डीजे आगे बढ़ाने के लिए इन लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया था, उसी रास्ते से सर झुका कर चलते आरोपी यह संदेश दे रहे थे कि कानून से ऊपर कोई नहीं है..

पकड़े गए आरोपियों के नाम निम्नलिखित हैं-

01. शैलेष कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र28 वर्ष साकिन रपटा चौक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

02. पप्पू कौशिक पिता शिव कुमार कौशिक उम्र28 वर्ष साकिन रपटा चौक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

03. बिट्टू उर्फ सूरज यादव पिता स्व. संतोष यादव उम्र24 वर्ष साकिन रपटा चौक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

04. दीपक साहू पिता रतन साहू उम्र22 वर्ष साकिन रपटा चौक के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

05. नितेश कश्यप पिता योगेश कश्यप उम्र28 वर्ष साकिन रपटा चौक के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

06. देव भद्रराज पिता सुरेश भद्रराज उम्र23 वर्ष निवासी रपटा चौक के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

07. अनिकेत यादव पिता श्रवण यादव उम्र26 वर्ष साकिन शिव चौक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

08. अनुराग उर्फ बजरंग यादव पिता श्रवण यादव उम्र28 वर्ष साकिन शिव चौक कुदुदण्ड थाना सिविल जिला बिलासपुर।

09. नीरज जायसवाल पिता सुरेश जायसवाल उम्र18 वर्ष साकिन कुदुदण्ड शिव चौक के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

10. सुभम द्विवेदी पिता अवधेश द्विवेदी उम्र19 वर्ष साकिन शिव चौक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

11. राहुल राजपूत पिता रोहित राजपूत उम्र20 वर्ष साकिन माता चौरा शिव चौक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

12. हिमांशु राई पिता दीपक राई उम्र 27वर्ष साकिन अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

13. संजू जायसवाल पिता राजू जायसवाल उम्र23 साल रामायण चौक चांटीडीह जिला बिलासपुर।

14. राजकुमार साहू पिता नारायण साहू उम्र28 साल निवासी काली मंदिर के पास तिफरा बिलासपुर।

15. पारस यादव पिता बजरंग यादव उम्र 27साल दयालबंद जिला बिलासपुर।

Related Articles

Back to top button