कार्यकर्ता सम्मेलन में आप ने दिखाई ताकत, मिशन 2023 की तैयारी शुरू

*कार्यकर्ता सम्मेलन में आप ने दिखाई ताकत, मिशन 2023 की तैयारी शुरू*
*कवर्धा।* आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी भी अपने रणनीतियों के तहत अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने में लग गई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ आप कार्यकर्ता पवन चंद्रवंशी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी कबीरधाम जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। उन्होने बताया कि प्रदेश अब भ्रष्टाचार मुक्त होगा पार्टी इसके लिए फिर से जमीनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी जनता को कार्य किए बिना सिर्फ झूठे प्रचार प्रसार कर गुमराह नही करती। छत्तीसगढ़ में भी जनता केजरीवाल की दिल्ली सरकार से प्रभावित है। दिल्ली सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य,व सुशासन की पूरे देश में चर्चा हो रही है, और छत्तीसगढ़ की जनता भी ये सारी सुविधाएं अपने प्रदेश में चाहती है। पूरे प्रदेश में लगातार लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे है।
ऐसा ही नजारा आज कवर्धा ब्लॉक के उसरवाही में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दिखाई दिया। लगभग सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जिसमें कवर्धा विधानसभा में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी की विचारधारा और आगामी योजनाओं से अवगत कराया और कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अब पूरे तन मन-धन से पार्टी कार्य में लग जाये।
*हर गांव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में बढ़ते जा रही है*
आम आदमी पार्टी जिला कबीरधाम गांव गांव तक पहुंच चुकी है और हर गांव में भारी संख्या में लोग आप का दामन थामते जा रहे हैं। हर गांव में कार्यकर्ता बन चुके हैं आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के कामों को बता कर आगे बढ़ रही है अब लोगों को यह समझ में आ रहा है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार खत्म कर सकती है और यह दिल्ली और पंजाब में करके दिखाई है।
आगे उन्होंने बताया कि जनता से किए गए सारे वादे भूल गई है कांग्रेस सरकार। आम जन मानस की अब यह अवधारणा और मजबूत हो रही है कि छत्तीसगढ़ में 2 बार कांग्रेस और 3 बार बीजेपी को मौका दिया गया, अब छत्तीसगढ़ की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहती है।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से केंद्रीय आब्जर्वर साउथ जोन प्रभारी राकेश शा,वरिष्ठ आप कार्यकर्ता समीर खान, कबीरधाम जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पवन चंद्रवंशी ,संजय चंद्रवंशी, कृष्णा गिरी गोस्वामी, देवेंद्र चंद्रवंशी, प्रकाश चंद्रवंशी, सुखचंद यादव, लेख राम चौधरी,तोलम मेरावी, कमल यादव, देवी चंद चंद्रवंशी, राम कौशिक, भारती झारिया, शामली झारिया, अनित रात्रै, देवन मेरावी, पंचराम मरकाम, आदि उसरवाही क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।