छत्तीसगढ़

एचएम के विधानसभा क्षेत्र जोरातराई, डुण्डेना व पुरैना में हो रहे अवैध कार्यो पर पुलिस का नियंत्रण नही भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्षदों के नेतृत्व में भाजपा और भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

भिलाई। भाजपाजिलाध्यक्ष बिरेन्द्र साहू के नेतृत्व में आज भाजपा ओर भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने उतई थाना पहुंचकर थाने के मुख्य द्वार पर नीचे बैठ धरना दिया और राज्य सरकार के मुखिया और गृहमंत्री को जमकर कोसा। होम मिनिस्टर के विधानसभा क्षेत्र जोरातराई और पुरैना में सट्टा, जुआ, गांजा और बीएसपी से लोहे के चोरी का बड़ा कारोबार चल रहा है। ये सभी पुलिस के संरक्षण के बिना संभव नही है। जोरातराई वार्ड 37 के पार्षद हरीश नायक और  वार्ड 35 के पार्षद खिलेन्द्र चंदा्रकर डुण्डेरा भी थाने पहुंचे थे। पार्षद हरीश नायक ने बताया कि जोरातराई, पुरैना, डुंडेरा में अवैध कार्य बैखौफ चल रहे है। पुलिसअधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव और एएसपी को भी हमने 8 सितंबर को ज्ञापन सौंपा था,

जिसपर आज तक कार्यवाही नही हो पाई। इसी से नाराज होकर भाजपा जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र साहू के नेतृत्व में हम दोनो पार्षद एवं पार्टी के कार्यकर्ता उतई थाना पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रहे है। अवैध कार्य करने वाले अब सीधे भाजपा पार्षदों को फोन पर  गालीगलौच कर धमका रहे है, जिसका विडियों भी हमारे पास है। पुलिस से मांग करते हैं कि वह ऐसे असामाजिकतत्व जो पार्षदों को धमका रहे हैं। उनके और उनके गुर्गे के विरूद्ध सीधे तौर पर अपराध दर्ज करें नही तो हम सड़क की सीधे लड़ाई लडने से भी नही चुकेंगे। चूकि दुर्ग पुलिस कुम्हारी में हुई हत्या के मामले का सुलझाने में जुटी हुई है। थाने में टीआई मोनिका पाण्डेय तो नही मिली। इसके बावजूद भी भाजपा नेता अपने वकील के  माध्यम से एफआईआर दर्ज कराने का आवेदन दिये हैं।

एएसपी संजय ध्रुव ने कार्यवाही का दिया आश्वासन
वहीं इसकी भनक लगते ही एएसपी संजय ध्रुव ने जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र साहू को आश्वस्त किया कि जो भी असामाजिक तत्व है, उनके विरूद्ध एफआईआर भी होगी और पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी। धरना में बैठने वाले लोगों में भाजपा के प्रमुख रूप से राजीव पाण्डेय, नगीना यादव, चंद्रिका यादव, संजय यादव, मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उतई थाना के मुख्य द्वार पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन किये।

Related Articles

Back to top button