Uncategorized

*जिले में अब तक 659 मिमी. औसत वर्षा दर्ज*

बेमेतरा:- चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 14 सितम्बर 2022 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में जिले मे 659.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 764.4 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 586.2 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानखम्हरिया तहसील मे 660.7 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 635.6 मि.मी. वर्षा तथा साजा तहसील मे 651.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में औसत रुप से कम है। प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा बेमेतरा जिले में कम बारिश हुई है।

Related Articles

Back to top button