छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
हितग्राही अपना नया राशनकार्ड आकर जल्द लें

नही तो अगले माह से नही मिलेगा पुराने राशनकार्ड पर राशन
दुर्ग ! शहर के राशनकार्डधारियों को नवीनीकृत राशनकार्ड प्राप्त होने के बाद हितग्राहियों को आगामी माह से पुराने राशन कार्ड से राशन देना बंद कर दिया जाएगा। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वार्ड 01 नयापारा वार्ड से वार्ड 24 तक के राशनकार्डधारियों को नवीनीकृत राशनकार्ड उनके वार्ड क्षेत्र में स्थित शास0 स्कूल भवनों में वितरण किया जा रहा है। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने वार्ड 1 से 24 के हितग्राहियों से अपील करते हुए कहा है कि वे शिविर स्थल में जाकर अपना नवीनीकृत राशनकार्ड अवश्य प्राप्त करें। आगामी माह से नवीनीकृत राशनकार्ड पर ही राशन दिया जाने के निर्देश जिला कलेक्टर खाद्य विभाग द्वारा दिया गया है। अभी प्रथम चरण में वार्ड 1 से लेकर 24 वार्डो के लिए इन वार्डो में शिविर लगाया गया है।


