Uncategorized

*गृहमंत्री ने बेमेतरा में छत्तीसगढ़ का दुसरा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया*

बेमेतरा:- 15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् नगर पालिका परिषद बेमेतरा द्वारा वार्ड क्र 01 पिकरी कवर्धा-रायपुर मुख्य मार्ग, बांधा तालाब पार स्थित चौपाटी परिसर में 100 फीट ऊंचा देश की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना प्रदेश के लोक निर्माण, गृह मंत्री छ.ग. शासन ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य एवं आशीष छाबडा विधायक बेमेतरा की अध्यक्षता, शकुन्तला मंगत साहू नगर पालिका अध्यक्ष बेमेतरा बंशी पटेल, सुमन गोस्वामी, पंचू साहू उपाध्यक्ष एवं पार्षद लछनी ‘‘लक्ष्मी’’ यशवंत लहरे की विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। गृह मंत्री ने आम नागरिकों को स्वाधीनता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस गरिमामय कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार शुक्ला कलेक्टर बेमेतरा, धर्मेन्द्र सिंह छवई पुलिस अधीक्षक, युगल किशोर उर्वशा अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा, होरी सिंह ठाकुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद बेमेतरा के पार्षदगण जया साहू, रानी डेनिम सेन, राजू साहू, सजनी यादव, आशीष राम ठाकुर, साधेलाल बघेल, अखिलेश नामदेव, मनोज शर्मा, सोमनाथ ध्रुव, देवराम साहू, प्रवीण नीलू राजपूत, रश्मि फणेन्द्र मिश्रा, एल्डरमेनगण प्रशांत तिवारी, चन्द्रप्रकाश शितलानी, रेवेन्द्र देवांगन, जनता साहू, शंकर चौहान, मंगत साहू, अधिकारीगण संजय मोटवानी उपअभियंता, रवि श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक, सौरभ सिंह लेखापाल, विनीत सिंह रा.उप.निरी., डॉ. एस.सी. साहू होम्यो.चिकि., कर्मचारीगण तथा काफी संख्या में आम नागरिक मीडिया साथी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा गगन भेदी नारों से ‘‘भारत माता की जय’’, ‘‘तिरंगे झंडे की जयकारों से वातावरण देश भक्ति के रंग मे रंग गया, मुख्य मार्ग में होने के कारण इस 100फीट उंचे राष्ट्रीय ध्वज के देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौडा हो रहा है। साथ ही शासन के ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान में शहर के सभी नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपने घरों में तिरंगा लहराया।

Related Articles

Back to top button