छत्तीसगढ़

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पहल ऐतिहासिक गढ़ किला पहाड़ में 700 फीट ऊंचाई पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने 12 फीट तिरंगे का किया ध्वजारोहण

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पहल ऐतिहासिक गढ़ किला पहाड़ में 700 फीट ऊंचाई पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने 12 फीट तिरंगे का किया ध्वजारोहण
कांकेर… भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कांकेर के द्वारा ऐतिहासिक गढ़ किला पहाड़ पर 700 फीट की ऊंचाई में सर्वाधिक उच्च स्थान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय हेमंत ध्रुव अध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर एवं जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने आज प्रातः 12 फीट तिरंगे का ध्वजारोहण किया।
वाजिद खान दंतेश्वरी तिवारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट्स गाइड्स एवं जिला सचिव अभिमन्यु कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि कांकेर के ऐतिहासिक गढ़ किला पहाड़ पर सर्वाधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर स्काउट्स गाइड्स जिला संघ कांकेर के द्वारा एक अनूठा पहल किया गया। जिस में सर्वाधिक ऊंचाई वाले स्थान पर 700 फीट की ऊंचाई पर 12 फीट का तिरंगा फहराया गया।
इस अवसर पर प्रदीप कुलदीप, अभिमन्यु कुंवर, दंतेश्वरी तिवारी, विजय यादव ,अमित बघेल, ज्ञानेश बंधु आर्य, विवेक दास मानिकपुरी, राम भजन नेताम, आबिद खान, प्रदीप साहू,गोपाल साहू नागेश ओट्टी, संदीप टेकाम, त्तेजराम कौशिक,रमन शर्मा,मोहन साहू, का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर स्काउट गाइड के जिला पदाधिकारी कांकेर के शहीद राम कुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनेली कन्हार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगार भाट कांकेर सहित विभिन्न स्कूलों के स्काउट्स गाइड्स छात्र-छात्राएं ,रोवर लीडर रेंजर लीडर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button