छत्तीसगढ़

ब्रह्माकुमारीज़ केन्द्र में रक्षाबंधन स्नेहमिलन के साथ ही तिरंगा झंडा भी फहराया गया

*ब्रह्माकुमारीज़ केन्द्र में रक्षाबंधन स्नेहमिलन के साथ ही तिरंगा झंडा भी फहराया गया*

कुण्डा:-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केधाप पारा के पास स्थित स्थानीय केन्द्र में 13अगस्त2022 शनिवार को प्रातःरक्षाबंधन स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राजनांदगांव से पधारी ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी ने रक्षाबंधन का महत्व बताते हुए कहा कि यहभाई बहन के पावन त्योहार के साथ ही पवित्रता का महान पर्व है वर्तमान समय परमपिता परमात्मा शिवबाबा इस धरा पर आकर हमें मन वचन कर्म से पवित्र बनने का श्रेष्ठ लक्ष्य देते हैं जिससे हम स्व रक्षक, विश्व रक्षक, व मर्यादा रक्षक बन हम सुखमय संसार बनाते हैं।राखी बांधने के पूर्व हर घर तिरंगा व स्वतंत्रता सप्ताह के लिए आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर के साथ देश भक्ति की स्मृति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर स्थानीय केन्द्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सोनिया बहनजी ,राजनांदगांव से पधारे ब्रह्माकुमार मुरलीधर सोमानी भाई, रूपेश्वर भाई ,निरंजन भाई के साथ ही स्थानीय वरिष्ठसमाजसेवी सुरेंद्र सिंह खनूजा ,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामस्वरूप साहू,सुरजीत सिंह खनूजा, मनोज चंद्राकर,विजय साहू,संजय चंदावंशी, मुन्ना देवांगन,दीपक चंद्राकर, हरचरण सिंह खनूजा, , व्यापारी संघ के अध्यक्ष भागवत प्रसाद साहू, डॉ रामचंद्र जोशी ग्राम पंचायत हथ मुंड़ी के सरपंच, बहन गायत्री चंद्रवंशी, कृषक भीखम साहू जीत राम साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या मेंउपस्थित रहे, समापन प्राचार्य गुरदीप सिंह मक्कड़ के आभार प्रदर्शन से हुआ

Related Articles

Back to top button