*कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे स्थानीय कार्यक्रमों एवं बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मलेन में हुए सम्मिलित*
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2022/08/img_1660438487752.jpg)
बेमेतरा:- विधान सभा क्षेत्र साजा के ग्राम बीजा के दौरे में पहुंचा। यहां स्थानीय कार्यक्रमों एवं बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मलेन में सम्मिलित हुआ। यहां क्षेत्रवासियों से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई जिसके अनुरूप आगामी कार्य योजना को दिशा मिलेगी। क्षेत्र के चातुर्दिक विकास के लिए मैं पूर्ण शक्ति से प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और क्षेत्रवासियों के साथ तथा विश्वास से मेरी ऊर्जा में निरंतर वृद्धि होती है। कांग्रेस के मूल्यों को आगे बढ़ाने में पार्टी के कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रही है। पार्टी के कार्यकर्ता खरा सोना है , जो हर विपरीत परिस्थिति में और निखर के कार्य करते हैं। सरकार की चल रही योजनाओं एवं कार्यों को जन – जन तक पहुंचाने में हमारे कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसकी प्रशंसा शब्दों में नही की जा सकती। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कर्मठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ।