छत्तीसगढ़

भाजपा मल्हार मंडल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिंरगा अभियान चलाया गया।

मस्तूरी//मल्हार- आज दिनांक 12/08/2022 को मस्तूरी विधानसभा अन्तर्गत मल्हार मंडल के पचपेड़ी में भाजपा पधाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा शास. कन्या शाला के छात्रों के उपस्थिति में भारत माता के जयकारों के साथ बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ आजादी के अमृत महोत्सव 75वी वर्ष गांठ पर हर घर तिंरगा अभियान कन्या शाला प्रांगण से अंबेडकर चौक तक देश की आन, बान और शान तिरंगे झंडे को फहराते हुए तिंरगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामनारायण भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप पांडे ,रोहित कश्यप ,मंडल महामंत्री रंजीत सिंह ठाकुर, राजेश गुप्ता, भूषण

मधुकर,युवा मोर्चा महामंत्री मिस्टर इंडिया भार्गव, पूरन सिंह ठाकुर, देवेंद्र जायसवाल परमेश्वर गुप्ता, झंडी साहू कृष्णा साहू रामावतार, श्यामलाल ,मोहन कश्यप ,सुंदरलाल महादेव खूंटे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूली छात्रों का विशेष योगदान रहा एवम् अंत में भाजपा के उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के द्वारा स्कूली छात्रों को तिरंगे झंडे का वितरण किया गया और तिरंगे झंडे को अपने अपने घरों में फहराने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button