मुंगेली

नागपंचमी पर मुंगेली के अखाड़ा में कुश्ती( दंगल) प्रतियगीता

नागपंचमी पर मुंगेली के अखाड़ा में कुश्ती( दंगल) प्रतियगीता
मुंगेली :- नागपंचमी के दिन पारंपरिक रूप से श्री लोकनाथ साव बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा कई वर्षों से आयोजित हो रहा है कुश्ती( दंगल) प्रतियगिता

:-श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है और इस दिन नागों को पूजा की जाती है दूसरी ओर, इस त्योहार का गहरा कनेक्शन कुश्ती से भी है। इस खास दिन अखाड़े को सजाया जाता है और पहलवान वर्जिश करते हैं और दम दिखाते हैं।

वर्षों से इस दिन कुश्ती की परम्परा चली आ रही है नागपंचमी पर आयोजित होने वाली कुश्ती का अलग ही महत्व है। यह मैट पर नहीं, बल्कि अखाड़े (मिट्टी) में होती है, जिसे अब जगह-जगह दंगल के रूप में भी आयोजित किया जाता है
मुंगेली में भी चली आ रही कई वर्षों से कुश्ती, दंगल प्रतियोगिता जिसमे छोटे से लेकर बडो तक लोग इसमें हिस्सा लेते हैं और जितने वालो को समिति द्वारा पुरस्कार के रूप में सीनियर प्रतियोगिताओं के लोगो को प्रथम ईनाम 5001रू व शील्ड दूसरा ईनाम 3001रू व शील्ड और तीसरा ईनाम 2001रू व शील्ड जूनियर प्रतियोगिताओं के लिए प्रथम ईनाम 3001रू दूसरा 2001,तीसरा 1001रू सांत्वना पुरस्कार शील्ड व भगवा गमछा के रूप में दिया गया इस कुश्ती प्रतियोगिता को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है

Related Articles

Back to top button